Articles by "विशेष"

Showing posts with label विशेष. Show all posts

बीकापुर अयोध्या।

    लोकसभा चुनाव की बढ़ती सर गर्मियों के बीच पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी हो चुका है।

   लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग/ उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को बीकापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग  के अयोध्या सुलतानपुर की सीमा चौरे बाजार जमोली पर  सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान राष्ट्रीय राज मार्ग से गुजरने वाले मोटरसाइकिल सहित सभी चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई।

   इस संबंध में उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद यादव ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान तलाशी लिऐ गये वाहनों में सब कुछ सामान्य मिला।किसी वाहन में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

ओ.पी.वर्मा

तारुन अयोध्या।

     पाँच बच्चों को छोड़कर ससुराल से ही अधेड़ महिला गायब हो गई है।जिसमें गाँव के दूसरे समुदाय की महिला पर भगवाने का है आरोप। लग रहा है।
 पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
   प्राप्तजानकारी के अनुसार तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककोली निवासी दलित समुदाय की एक अधेड़ महिला अपने पाँच बच्चों को छोड़कर ससुराल से ही रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। दो दिनों की खोजबीन के बाद महिला का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पति किसनू कोरी ने सोमवार को गाँव के कुछ संभ्रांत लोगो के साथ थाने पहुँच पीड़ित मामले मे संदिग्ध गाँव की एक महिला को नामजद करते हुऐ अपनी पत्नी को भगाने के विरूद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र दिया हैं। सबसे दिल चस्प बात यह है कि भागने वाली व भगाने वाली महिलाओं के नाम एक है।
पीड़ित पति किसानू ने बताया कि उसकी पत्नी जाते समय करीब 50 हजार के गहने तथा 5 हजार नगदी भी अपने साथ ले गयी हैं।यही नही घर का सारा खाद्यान्य भी बेच डाला है। गांव के लोग पीड़ित की मद्त कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष बीर सिंह ने बताया कि मामले की महिला की सुरागरसी कराई जा रही हैं।

ओम प्रकाश वर्मा ।

तारुन  अयोध्या।

किसानों के खेत में गन्ना रहने तक मिल बंद ना होने के सरकार के आदेश के बाद भी गन्ना मील प्रबंधन द्वारा किसानों के खेतों में गन्ना रहते हुऐ किसानों के मोबाइल पर मील बंद करने की चेतावनी दे कर किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है।
     केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार भले ही किसान के हित की दुहाई देती फिर रही हो लेकिन पूंजी पतियों के आगे सरकार नतमस्तक नजर आ रही है। लगभग 4 माह पूर्व केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया था कि जब तक किसानों का गन्ना खेत में खड़ा रहेगा। तब तक शुगर मिल प्रबंधन मिल को बंद नहीं करेंगा ।लेकिन सरकारों का यह फरमान भी हवा हवाई साबित हो रहा है। के एम शुगर मिल मसौधा प्रबंध द्वारा 12 अप्रैल को किसानों की मोबाइल पर मैसेज भेज कर 18 अप्रैल को मिल बंद करने की चेतावनी दे दिया है। मिल प्रबंध के इस चेतावनी से उन किसानों के होश उड़ गए हैं। जिनको समय से गन्ना बेचने के लिए मिल द्वारा पर्ची नहीं मिली।आज भी उनके खेतों में कड़ी मेहनत बड़ी लागत लगाकर तैयार की गयी गन्ने की फसले बर्बाद होने को तैयार है।
जिले के किसानों में हाहाकार मचा हुआ है क्षेत्र के गन्ना किसानों की पूजी अभी  खेतों में खड़ी है क्षेत्र के अधिकांश किसान के खेत में लगभग दो से तीन ट्राली गन्ना खेतो में खड़ा है मिल के आदेशानुसार क्षेत्र का किसान 6 दिन मे अपने गन्ने की छिलाई करके मिल पहुंचाने में असमर्थ  दिखाई पड़ रहा है। क्षेत्र के हरिपुर परसाव महोला भीखीपुर झलिहा भवानीपुर कनकपुर झगरौली बासदेवपुर सुल्हेपुर गुन्नौर उमरनी पिपरी आदि गांव में किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। क्षेत्र का किसान इस शासन में अपने आप को ठगा ठगा महसूस कर रहा है।तथा सरकार एवं मील प्रबंधन के इस कदम से गन्ना किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

अयोध्या

अज्ञात कारणों से आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर आग पर काबू पा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  बीकापुर मिल्कीपुर तहसील के सीमा क्षेत्र के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोहवल सलोनी के  मजरे छोटी मठिया  निवासी  भगवती  प्रसाद यादव पुत्र राम हरख सियाराम यादव पुत्र पाटन का बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रजौरा ग्राम में  खेत है।जिसमें इनके द्वारा गेहूं की बुवाई की गई थी।जो तैयार हो चुकी थी। जिसमें  रविवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे  अज्ञात कारणों से आग लग गई।
 जानकारी  मिलते हैं  स्थानीय ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड एवं डायल हंड्रेड को सूचित करते हुए  आग बुझाने का प्रयास  शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का प्रयास रंग लाया तथा फायर ब्रिगेड वाहन के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।  सूचना पाकर डायल हंड्रेड पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ।
 इस अग्निकांड में  दोनों किसानों का मिलाकर लगभग 3 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।

अयोध्या

सुलतानपुर

 सामाजिक क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जन्म दिवस को "संविधान बचाओ दिवस" के रूप में मनाया गया।
        प्राप्तजानकारी के अनुसार रविवार को सामाजिक क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में दर्जनों साथियों के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जन्मदिवस को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा उनके द्वारा किए गए संविधान निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
 इस अवसर पर पूर्व विधायक सफदर रजा रामकुमार यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक क्रांति मोर्चा ,डॉ उदय नाथ यादव पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सामाजिक क्रांति मोर्चा ,अशोक यादव ब्लॉक अध्यक्ष दुबेपुर ,अजय कुमार चौहान ब्लाक अध्यक्ष कूरेभार ,राजेंद्र राजेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव सामाजिक क्रांति मोर्चा, मुन्ना यादव बबन प्रसाद यादव रामसुख यादव वीरेंद्र यादव शैलेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष कुडवार सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.