विजय कुमार यादव
कोंछा बाजार..फैजाबाद।
मां के दरबार में अर्जी लगाने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने से मां के प्रति भक्तों की आस्था विश्वास दिनों दिन बढ़ती जा रही है।नवरात्रि के पावन अवसर पर मां के दरबार में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ लगती है।
बीकापुर तहसील क्षेत्र के कोंछा बाजार में वर्षों पुराना स्थापित सुप्रसिद्ध *मां धमसा* के दरबार में सच्चे मन से आने वाले भक्तों की "मां धमसा" मन मांगी मुरादें पूरी करती हैं।जिससे मां के प्रति भक्तों की आस्था बढ़ती जा रही है। भक्तों का मानना है कि मां के दरबार में सच्चे मन से जो भी अर्जी लगाता है मां धमसा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती है।मां के दरबार से कोई फरियादी खाली हाथ वापस नहीं जाता है। मां के दरबार में पहुंचे सभी भक्तों पर मां की कृपा हमेशा बरसती रहती है। जिससे दिन प्रतिदिन मां के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है।माता के दरबार में मां के भक्त सोमवार और शुक्रवार को पूड़ी लपसी चढ़ाकर मन्नतें मांगते हैं।मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त मिन्नत के अनुसार प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन भी करते हैं।
कैसे बढ़ी मां के प्रति भक्तों की आस्था
कुछ वर्ष पहले नवरात्रि के दौरान
मां धमसा के दरबार में भक्तों द्वारा हवन पूजन किया जा रहा था कि अचानक दरबार में स्थित नीम के पेड़ में अचानक आग लग गई।जिसे देख दरबार में उपस्थित भक्तगण एवं आसपास के लोगों ने बुझाने का काफी प्रयास किया। किंतु आग पर काबू ना होते देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर टीम ने घंटों आग बुझाने की कड़ी मेहनत की।फिर भी आग पर काबू नहीं पा सके।
यहां तक की फायर कर्मियों द्वारा डाला जा रहा पानी ना जाने कहाँ गुम हो जा रहा था।इसे देख उपस्थित सभी लोग असमंजस में पड़ गये। इस तरह की स्थिति देख दरबार में उपस्थित भक्तजनों ने उसे अग्नि कांड नहीं बल्कि मां धमसा का प्रकोप समझ सभी भक्तजनों ने पानी डालना छोड़ मां से विनती करने लगे।और कुछ देर बाद एक चमत्कार सा होने लगा।आग अपने आप बुझ गई। यह घटना जंगल में लगी आग की तरह क्षेत्र में फैल गई।इस चमत्कार से मां धमसा के प्रति लोगों की आस्था बढ़ गयी।नवरात्रि के पावन अवसर पर मां के दरबार में भक्तों द्वारा सप्तमी को अखंड रामायण पाठ एवं अष्टमी को हवन पूजन व मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें मां के भक्त बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मां की कृपा से दरबार का प्रसाद पाकर श्रद्धालु भक्त गण बहुत ही प्रफुल्लित हो जाते हैं।
उक्त कार्यक्रम डॉ मोहनलाल गोपाल राम महाजन यादव इंद्रजीत यादव बद्री प्रसाद चौरसिया सत्यनारायण यादव (घिर्राऊ) श्याम लाल सरोज जय किशन यादव तिलक राम गुप्ता मनमोहन तिवारी हनुमान प्रसाद यादव राज कुमार यादव विजय कुमार यादव पवन कुमार गुप्ता यादवेंद्र मोहन कुलदीप जायसवाल सत्य प्रकाश यादव मो.हकीम रमेश यादव सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से संपन्न होता है।
Post a Comment