अयोध्या

सुलतानपुर

 सामाजिक क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जन्म दिवस को "संविधान बचाओ दिवस" के रूप में मनाया गया।
        प्राप्तजानकारी के अनुसार रविवार को सामाजिक क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में दर्जनों साथियों के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जन्मदिवस को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा उनके द्वारा किए गए संविधान निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
 इस अवसर पर पूर्व विधायक सफदर रजा रामकुमार यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक क्रांति मोर्चा ,डॉ उदय नाथ यादव पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सामाजिक क्रांति मोर्चा ,अशोक यादव ब्लॉक अध्यक्ष दुबेपुर ,अजय कुमार चौहान ब्लाक अध्यक्ष कूरेभार ,राजेंद्र राजेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव सामाजिक क्रांति मोर्चा, मुन्ना यादव बबन प्रसाद यादव रामसुख यादव वीरेंद्र यादव शैलेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष कुडवार सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।